C Language In Hindi
C एक Programming Language है। यहाँ हमारे पास दो शब्द है। Programming + Language.
Programming :- शब्द बना है प्रोग्राम से जैसे हम साधारण भाषा में कहते है के मैंने गोवा जाने का प्रोग्राम बनाया है। यानि हमने गोवा जाने के लिए काफी कार्यो की सूचि बना रक्खी है।
उदाहरण :-
1. में रेलवे स्टेशन कितने पहुँचूँगा।
2. वहां से मेरी गोवा की गाड़ी का समय क्या है (जिसके लिए मैंने टिकट लिया है। )
3. मै गोवा कब पहुँचूँगा।
4. और वहां जा कर कहाँ ठहरूँगा।
5. आदि - आदि। ...
ये सारा कर मेरा Program है।
English में कहे तो :- Set of instruction is known as program....एक ही बात है।
OK
Language :- शब्द का मतलब है भाषा (Using for Communication). जो बातचीत के लिए प्रयोग की जाये।
यानि Computer में प्रोग्राम बनाने के लिए जिस भाषा का प्रयोग हो वह Programming Language है।
Computer में सब कुछ Programming पर ही टिका हुआ है। सारे software यहाँ तक की Operating System (साधारण भाषा में जिसे Window कहते है। ) और भी operating System प्रयोग होते है। जिनको काम लोग जानते है (Linex, Unix आदि ) सबमे प्रोग्रामिंग प्रयोग होती है।
जरुरत :- अब एक बात आती है के हमे तो बहुत समय हो गया Computer पे काम करते करते आज तक तो जरुरत पड़ी नहीं प्रोग्रामिंग की। ये भी सही है ये कुछ ऐसा ही है जैसे गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति को कभी ये जानने की जरुरत नहीं पड़ती की Engine कैसे काम कर रहा है। इसकी जरुरत mechanic (मिस्त्री) को ही पड़ती है। इसलिए यदि आप साधारण Computer उपयोग करने वाले प्राणी है तो आपको कभी Programming Language को समझने की जरुरत नहीं पड़ेगी। एक साधारण User programming की बजाये GUI (Graphical User Interface) बटन और दूसरे चिन्हो का प्रयोग करता है। परंतु यह जान लें की सभी गतिविधियों के पीछे प्रोग्रामिंग काम कर रही है।
Computer/Machine Language :- Computer मूल रूप से Binary Language समझता है। Binary अर्थात 2 (दो) 0-Zero और 1-One .
0 यानि Low (कम) करंट
1 यानि High (ज्यादा) करंट
जैसे - कोई साधारण बल्ब कोई सिर्फ यही पता है की Current है या नहीं। यानि current है तो वह जल रहा है नहीं तो बंद है। यही Computer की भी भाषा है। Computer की भाषा में दो ही अक्षर है Current है या नहीं। यानि Zero और One.
Continued …।
इसे बेहतर बनाने के लिए कृपया सुझाव दे। …
आपका मित्र
प्रदीप मलिक

No comments:
Post a Comment