Thursday, February 5, 2015

C Language In Hindi

C एक  Programming  Language है।  यहाँ हमारे पास दो शब्द है।  Programming + Language. 

Programming :- शब्द बना है प्रोग्राम  से जैसे हम साधारण भाषा में कहते है के मैंने गोवा  जाने का प्रोग्राम   बनाया है।   यानि हमने गोवा जाने के लिए काफी कार्यो की सूचि बना रक्खी है। 
उदाहरण :-
1. में रेलवे स्टेशन कितने  पहुँचूँगा। 
2. वहां से मेरी गोवा की गाड़ी का समय क्या है (जिसके लिए मैंने टिकट लिया है।  )
3. मै गोवा कब पहुँचूँगा। 
4. और वहां जा कर कहाँ ठहरूँगा। 
5. आदि - आदि। ...
ये सारा  कर मेरा Program  है। 
English में कहे तो :- Set of instruction is known as program....एक ही बात है। 

 OK

Language :- शब्द का मतलब है भाषा (Using for Communication). जो बातचीत  के लिए प्रयोग की जाये।

यानि Computer में प्रोग्राम बनाने के लिए जिस भाषा का प्रयोग हो वह Programming Language  है। 

Computer में सब कुछ Programming पर ही टिका हुआ है। सारे software यहाँ तक की Operating  System (साधारण भाषा में जिसे Window  कहते  है। ) और भी operating  System प्रयोग होते है। जिनको काम लोग जानते है (Linex, Unix  आदि ) सबमे प्रोग्रामिंग प्रयोग होती है। 

जरुरत :- अब एक बात आती है के हमे तो बहुत समय हो गया Computer पे काम करते करते आज तक तो जरुरत पड़ी नहीं प्रोग्रामिंग की। ये भी सही है ये कुछ ऐसा ही है जैसे गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति को कभी  ये जानने की जरुरत नहीं पड़ती की Engine  कैसे काम कर रहा है।  इसकी जरुरत mechanic (मिस्त्री) को ही पड़ती है।  इसलिए यदि आप साधारण Computer उपयोग करने वाले प्राणी है तो आपको कभी Programming Language को समझने  की जरुरत नहीं पड़ेगी।  एक साधारण User programming  की बजाये GUI (Graphical  User Interface) बटन और दूसरे चिन्हो का प्रयोग करता है।  परंतु यह जान लें  की सभी गतिविधियों के पीछे प्रोग्रामिंग काम कर रही है।

 Computer/Machine Language :- Computer मूल रूप से Binary Language समझता है। Binary अर्थात 2 (दो) 0-Zero और 1-One .  

0 यानि Low (कम) करंट 
1 यानि High (ज्यादा) करंट 

जैसे - कोई साधारण बल्ब कोई सिर्फ यही पता है की Current है या नहीं। यानि current है तो वह जल रहा है नहीं तो बंद है।  यही Computer की भी भाषा है। Computer की भाषा में दो ही अक्षर  है Current है या नहीं।  यानि Zero  और One. 

Continued …। 

इसे बेहतर बनाने के लिए कृपया सुझाव दे। … 

आपका मित्र 
प्रदीप मलिक 


Introduction (भूमिका )

जैसे हम कोई भी Lanugage  सीखते समय सबसे पहले वर्णमाला(Chearecter Set) का ज्ञान लेते है। उसी तरह हमें पता होना चाहिए ही Programming  में हमारे काम कौन-2   से  आएंगे। हम इसकी तुलना (Comparison ) English  से कर के देखते है। जैसे हमने English में सबसे पहले Alphabats सीखे।

English

Alphabets   -------------> Words  ----------------->  Sentence   --------------->  Paragraph
(वर्ण /अक्षर )                    (शब्द )                             (वाक्य)                             (अनुच्छेद )
[A-Z]
[a-z]



Programming Language

Character Set   --------------> Token -------------> Statements ----------------> Program
(अक्षर समूह)                         (टोकन )                      (स्टेटमेंट)                          (प्रोग्राम)
[A-Z]                                  
[a-z]
[0-9] Digits                
[Special Symbol
@, #, $]
[Operators + - / %]


यानि Programming  में Word(शब्द ) के स्थान पर Token (टोकन ) प्रयोग किया जाता है। सभी Programming  Language  के शब्द  Token  कहे जायेंगे।


जैसे कई प्रकार के शब्द  होते है (संज्ञा, सर्वनाम , क्रिया ) आदि इसी  तरह Language  में भी Token  कई प्रकार का हो सकता है।  मुख्य तीन प्रकार का होता है।

1. Keywords (मुख्यशब्द) :- ये वो Token  या शब्द है जिनको Language का Compiler(Software  जो language को चलाने के काम आता है। ) पहचानता है।  जैसे - break, extern , continue, int, char. जैसे हिंदी में चलना, खाना, पीना, उठना, बैठना, आदि।

2. Identifier (पहचान चिन्ह ) :- जिनका कोई मतलब नहीं होता।  ये किसी चीज़ की पहचान के लिए लिखे जाते है।  इन्हे प्रयोग कर्ता अपनी सहूलियत के हिसाब से बना सकता है।  जैसे - Num, MyVar  आदि।

Note :- ध्यान रखे C Language  - Case Sensitive है।  जिसका मतलब है की यहाँ बड़े(Capital ) और छोटे(small ) शब्दों  में अंतर होता है।  Int और int  अलग - अलग माने जायेंगे।  Num और num अलग अलग माने जायेंगे। परंतु ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है। पहले  से library(कोष ) में लिखे गए है। वो सभी छोटे (Small ) में लिखे जाते है और जिन्हे आप लिखते है (identifiers )   जैसे आप declare (घोषित ) करोगे वैसे ही लिखे जायेंगे।

3 . Syntax :- जैसे English  में grammar  होती है वैसे ही Programming  में Syntax होता है। ये वाक्य (statement ) को शुद्ध रूप से लिखने में आपकी सहायता करता है।

जैसे - प्रोग्राम का syntax  है।

Datatype functionName(Argument List )
{
                  Statment ;
}


हम इसी syntax (ढांचे) के अनुसार काम करेंगे।